Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में शुरू होगा एमए एजुकेशन कोर्स, 14 अगस्त से आवेदन

रांची विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में सत्र 2026-28 से एमए एजुकेशन कोर्स की शुरुआत की जा रही है. दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी.
 
Ranchi University

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में सत्र 2026-28 से एमए एजुकेशन कोर्स की शुरुआत की जा रही है. दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें: 

एमए एजुकेशन में नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा. किसी भी विषय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री रखने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

 

इस कोर्स में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं. नामांकन में झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा. दो वर्षीय एमए एजुकेशन कोर्स के प्रथम वर्ष का शुल्क 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही