Search

 
 
 

Hazaribagh News: मां काली मंदिर व छड़वा डैम का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Hazaribagh News: मां काली मंदिर–छड़वा डैम क्षेत्र के पर्यटन विकास की बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकृति मिलने एवं निर्माण कार्य का टेंडर जारी होने पर हजारीबाग की जनता में हर्ष का माहौल है.
 
मां काली मंदिर और छड़वा डैम

Hazaribagh News: मां काली मंदिर–छड़वा डैम क्षेत्र के पर्यटन विकास की बहुप्रतीक्षित योजना को स्वीकृति मिलने एवं निर्माण कार्य का टेंडर जारी होने पर हजारीबाग की जनता में हर्ष का माहौल है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद जी कों उन्हें बधाई दी तथा इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें: 

पर्यटन विभाग द्वारा ‘B’ श्रेणी में अधिसूचित पर्यटक स्थल छड़वा डैम में करीब 5 करोड़ की लागत से पथ, बांध भवन, घाट, नौका विहार सहित अन्य पर्यटन सुविधाओं के निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे. योजना के धरातल पर आने से छड़वा डैम और मां काली मंदिर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र को एक बेहतर एवं आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा.

 

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए मां काली मंदिर–छड़वा डैम क्षेत्र के पर्यटन विकास की मांग सरकार के समक्ष रखी थी. विधायक की पहल के बाद योजना को स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य का टेंडर भी जारी कर दिया गया है.

 

विधायक को आभार जताते हुए हजारीबागवासियों ने कहा कि मां काली मंदिर और छड़वा डैम हजारीबाग की धार्मिक आस्था एवं प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं. इनके विकास से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. लोगों ने विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया.

 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को सदन में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है. मां काली मंदिर–छड़वा डैम का विकास हजारीबाग के पर्यटन मानचित्र को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही