Search

 
 
 

मेडागास्कर : महामासीना स्टेडियम में मची भगदड़, 12 की मौत, 80 घायल

 
Antananarivo (Madagascar) : मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह भगदड़ मच गयी. इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गयी. भगदड़ में करीब 80 लोगों के घायल होने की खबर है. जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने इस बात की पुष्टि की है. क्रिश्चियन नत्से के अनुसार, भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है. जबकि करीब 80 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. (पढ़ें, नकली">https://lagatar.in/rajasthan-police-reached-palamu-in-fake-currency-case/">नकली

नोट कांड में पलामू पहुंची राजस्थान पुलिस, आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार)

पहले भी स्टेडियम में हो चुके हैं कई हादसे

बता दें कि 41,000 दर्शकों की क्षमता वाला महामासीना स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं. इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मची थी. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी थी. हिंद महासागर द्वीप खेल में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं. इसे भी पढ़ें : मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही