Search

 
 
 

RSS के पूर्व सह सर-कार्यवाह मदन दास देवी का निधन, पीएम ने जताया दुख

 
NewDelhi :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सह सर-कार्यवाह मदन दास देवी का आज सोमवार सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. आरएसएस ने इस बात की जानकारी दी है. सामाजिक संस्था ने ट्वीट कर लिखा कि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी (81 वर्ष) का सोमवार सुबह पांच बजे बेंगलुरु के राष्ट्रीय स्वास्थ्य अस्पताल में निधन हो गया. मदन दास देवी आरएसएस के सह सर-कार्यवाह रहे हैं। वह आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stayed-survey-of-the-asi-in-the-gyanvapi-mosque-complex-till-july-26/">सुप्रीम

कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई के सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक लगाई)

मदन दास देवी से पीएम मोदी का घनिष्ठ जुड़ाव रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन दास देवी के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि मदन दास देवी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया. उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला. शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/sushil-modi-said-on-begusarai-incident-rabri-devi-did-not-feel-the-pain-of-daughters/">बेगूसराय

कांड पर बोले सुशील मोदी, राबड़ी देवी ने नहीं महसूस किया बेटियों का दर्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही