Search

 
 
 

ममता सरकार के दो मंत्रियों की रात प्रेसिडेंसी जेल में गुजरी, मदन मित्रा और शोभन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

Kolkata :  कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल में बंद टीएमसी नेता मदन मित्रा और शोभन चटर्जी की रात में तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किये जाने की खबर है. बता दें कि नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की  जमानत खारिज कर दी गयी थी.

कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दे दी गयी थी

सभी को देर रात प्रेसिडेंसी जेल भेज दिया गया था. हालांकि सीबीआई कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दे दी गयी थी. जेल में रात को मदन मित्रा और शोभन चटर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद इन दोनों को एसएसकेएम अस्पताल के वुडवर्न बार्ड में भर्ती किया गया.

मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को उत्तम कुमार स्पेशल सेल में रखा गया है

मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को प्रेसिडेंसी जेल के उत्तम कुमार स्पेशल सेल में रखा गया है. दोनों को दो अलग-अलग कमरों में रखा गया है. जेल सूत्रों के अनुसार वे पूरी रात परेशान रहे, हालांकि सुबह जेल परिसर में ही मॉर्निंग वाक किया. जेल प्रशासन उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है. स्वास्थ्य की जांच के लिए जेल और अस्पताल के अधिकारियों के नियमित संपर्क में हैं.

मदन मित्रा और शोभन चटर्जी तड़के बीमार पड़ गये

दूसरी ओर, मदन मित्रा और शोभन चटर्जी तड़के बीमार पड़ गये. रात लगभग 3.30 बजे मदन मित्रा की सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गयी. मदन मित्रा को सुबह 3.40 बजे प्रेसीडेंसी जेल से एसएसकेएम के वुडबर्न वार्ड लाया गया. उन्हें वुडबर्न वार्ड के कमरे 103 में भर्ती किया गया है. इसी तरह से शोभन चटर्जी को भी समस्या हुई. उन्हें भी एसएसकेएम अस्पताल लाया गया. उन्हें कमरा नंबर 105 में रखा गया है. शोभन चटर्जी को सुबह 5:15 बजे कुछ सेकेंड के लिए वार्ड 106 के दरवाजे पर खड़े होकर पुलिस से बात करते देखा गया.

कल दिन भर गिरफ्तारी को लेकर हलचल थी

बता दें कि कल नारदा स्टिंग मामले को लेकर टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिनभर हलचल मची रही. गिरफ्तारी  के विरोध में टीएमसी समर्थकों ने प्रदर्शन किया. ममता बनर्जी भी खुद लगभग 6 घंटे तक सीबीआई कार्यालय में बैठी रहीं. ममता ने चुनौती दी थी. कि उन्हें भी सीबीआई गिरफ्तार करे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही