Search

 
 
 

मधेपुरा : रंगदारी नहीं देने पर मुंशी की गोली मारकर हत्या

बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार शाम पुल निर्माण कार्य के मुंशी की कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी गई. यह घटना मधेपुरा और भागलपुर जिले की सीमा पर गरैया टोला से ढोलबज्जा मार्ग पर हुई.
 

Madhepura : बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार शाम पुल निर्माण कार्य के मुंशी की कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी गई. यह घटना मधेपुरा और भागलपुर जिले की सीमा पर गरैया टोला से ढोलबज्जा मार्ग पर हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान भरगामा वार्ड 12 निवासी जय किशोर यादव के बेटे वैभव कुमार (24) के रूप में हुई.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे वैभव पुल निर्माण स्थल पर कार्य की देखरेख कर रहे थे. तभी हथियारों और लाठी-डंडों से लैस छह से अधिक हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया. परिजनों ने कहा कि वैभव ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई.

 

वैभव के शरीर में कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल वैभव को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

 

मृत्यु से पहले वैभव ने चौसा पुलिस को दिए अपने बयान में वर्तमान मुखिया पति सुशील यादव, उनके बेटे, भाई और 4-5 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया. वैभव ने बताया कि सुशील यादव उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे.

 

उन्होंने यह भी कहा कि 30 जुलाई को सुशील यादव के बेटे आकाश यादव और उनके सहयोगियों ने उन पर पहले भी जानलेवा हमला किया था और धमकी दी थी. इस मामले में वैभव ने चौसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही