Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुबनी: सीएम नीतीश कुमार ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

Madhubani: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हैं. इस क्रम में सीएम बुधवार को मधुबनी पहुंचे. वहां सीएम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इसके साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रहिका प्रखंड अंतर्गत जल-जीवन हरियाली अभियान में जीर्णोद्वार किये गए सोनमा सागर का निरीक्षण किया. इस क्रम में उसके चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. वहीं सीएम ने बाल विकास परियोजना, रहिका के अपना आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण थाली, सूखा राशन और अन्नप्राशन से संबंधित लगाए गए स्टॉल को देखा. इसे भी पढ़ें– चिराग">https://lagatar.in/33-security-guards-will-be-deployed-under-the-security-of-chirag-paswan-will-get-z-category-security/">चिराग

पासवान की सुरक्षा में तैनात होंगे 33 सुरक्षागार्ड, मिलेगी जेड कैटेगरी सुरक्षा मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्र की चहारदीवारी को ऊंचा कराये, जिससे बच्चा तालाब की तरफ न जाय. इस दौरान सीएम ने विभिन्न जीविका समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुआयना किया. जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत रहिका के 122 परिवारों के लिए मुख्यमंत्री ने 43 लाख 38 हजार रुपये की राशि का सांकेतिक चेक जीविका दीदियों को दिया. मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनी. साथ ही जल्द ही समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया. वहीं जाति आधारित गणना से संबंधित लगे स्टॉल का सीएम ने पर्यवेक्षकों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथिला पेंटिंग देश विदेश में काफी प्रसिद्ध हो रही है. मिथिला पेंटिंग कलाकार को पूर्ण सहयोग राज्य सरकार से मिल रहा है. इसका फायदा कलाकारों को हो रहा है. इसे भी पढ़ें– बिहारः">https://lagatar.in/bihar-farmers-angry-after-lathicharge-in-buxar-burnt-police-vehicle/">बिहारः

बक्सर में लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित हुए किसान, पुलिस वाहन को फूंका
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही