Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुबनी : तालाब में नहाने गए 5 मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार के मधुबनी जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिस्फी प्रखंड के केरवार गांव में तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिस्फी प्रखंड के केरवार गांव में तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. इस भयावह हादसे के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मची है.

 

जानकारी के मुताबिक, गांव के छह बच्चे एक साथ पास के ही एक तालाब में नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला और वे पैर फिसलने या गहरे गड्ढे में जाने के कारण एक-एक कर डूबने लगे. बच्चों को छटपटाता देख जब तक आस-पास के लोग बचाने के लिए दौड़ते और उन्हें बाहर निकालते, तब तक पांच मासूमों की जान जा चुकी थी. वहीं, एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

 

एक साथ पांच बच्चों की मौत की खबर फैलते ही पूरे केरवार गांव में मातम छा गया है. मृत बच्चों के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली उचित सरकारी सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही