Search

 
 
 

Madhubani News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए भाई को बचाने गई बहन की मौत, युवक गंभीर

मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन वायर की चपेट में आए भाई को बचाने गई बहन बुरी तरह झुलस गई. हादसे में घायल दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया, रास्ते में ही बहन की मौत हो गई.
 

Madhubani: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन वायर की चपेट में आए भाई को बचाने गई बहन बुरी तरह झुलस गई. हादसे में घायल दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया, रास्ते में ही बहन की मौत हो गई. जबकि युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना बेटीपट्टी थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड की है. बताया जा रहा है कि स्थानीय युवक राहुल कुमार (30) बिजली लाइन में तार जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस दौरान राहुल के पास में खड़ी उनकी बहन शिव कुमारी उन्हें बचाने के लिए पहुंची, लेकिन करंट की चपेट में आकर दोनों भाई-बहर गंभीर रूप से झुलस गए.

 

घटना के बाद दोनों को बेनीपट्टी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन दोनों को इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच ले जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में शिव कुमारी की मौत हो गई. राहुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना के बाद घर में मातम पसर गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही