Search

 
 
 

CBSE 10वीं बोर्ड में चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार की दोपहर जारी किया गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. टॉपर्स की सूची में छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार की दोपहर जारी किया गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. टॉपर्स की सूची में छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इस वर्ष एमपीएस से मारिशा सिन्हा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं नवीन कुमार महतो 95.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरे स्थान पर देवाश्री महतो ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया.


टॉप-5 में शोभित कुमार त्रिपाठी और आदर्श कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रुप से चौथा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावे दर्शना कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. अन्य प्रमुख सफल छात्रों में संजय कुमार महतो (92.6 प्रतिशत), गौरव साहू (92.4 प्रतिशत), राज तांती (92.2 प्रतिशत), अंजलि बोदरा (92 प्रतिशत) शामिल हैं.

 


वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों में जेमोन लामाय (91.6 प्रतिशत), प्रकाश महतो (91.4 प्रतिशत), आदर्शा कुमार प्रमाणिक (91 प्रतिशत), रिषित घोष (91 प्रतिशत) और मानशी सोनी (90 प्रतिशत) शामिल हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. 


विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर खुशी जताते हुए चेयरमैन बीके हिंदवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की कुशल प्रबंधन समिति, प्राचार्य के नागराजू, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पित प्रयासों को दिया. प्राचार्य के नागराजू ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो आने वाले वर्षों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही