Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : भीषण सड़क हादसा, दिवाली मनाने घर लौट रहे 14 लोगों की मौत

 
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के रीवा में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें14 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्री घायल हो गये है. हादसा नेशनल हाइवे-30 पर हुआ है. घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें - धनतेरस">https://lagatar.in/dhanteras-today-buy-goods-according-to-your-zodiac-sign-there-will-be-no-shortage-of-money-throughout-the-year/">धनतेरस

आज, अपनी राशि के अनुसार खरीदें सामान, सालभर नहीं होगी पैसे की कमी

बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गये थे

यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही है. नेशनल हाइवे-30 की पहाड़ी उतरते समय बस हादसा हो गया. हादसे के बाद बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गये थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक ट्रक की किसी दूसरे वाहन में टक्कर हो गयी थी. तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रक में जा घुसी. टक्कर सीधी होने के कारण बस के केबिन में बैठे लोगों के साथ-साथ आगे की सीट पर बैठे यात्रियों की भी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - हाई">https://lagatar.in/high-voltage-drama-two-doctors-of-rims-clash-with-each-other-scuffle/">हाई

वोल्टेज ड्रामा : आपस में भिड़े रिम्स के दो डॉक्टर, धक्का-मुक्की

हादसे के समय बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे

जानकारी के मुताबिक बस में ज्यादातर श्रमिक थे, जो दिवाली मनाने घर जा रहे थे. एसपी नवनीत भसीन के अनुसार रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की मौत हुई है. 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के समय बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. चारों ओर अफरातफरी का माहौल था.

इसे भी पढ़ें - कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-raktveer-sangh-distributed-clothes-among-birhor-families/">कोडरमा:

रक्तवीर संघ ने बिरहोर परिवारों के बीच बांटे कपड़े [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही