Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप, 69 बेटिकट यात्री पकड़ाए, 20 हजार जुर्माने की वसूली

रेलवे द्वारा टिकट जांच को लेकर सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में धनबाद मंडल में शुक्रवार को एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई की गई. धनबाद रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए, इस सघन अभियान के दौरान कुल 69 यात्रियों को पकड़ा गया.
 

Dhanbad: रेलवे द्वारा टिकट जांच को लेकर सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में धनबाद मंडल में शुक्रवार को एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई की गई. धनबाद रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए, इस सघन अभियान के दौरान कुल 69 यात्रियों को पकड़ा गया. 


इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकरण (अथॉरिटी) के सफर कर रहे यात्री तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले लोग शामिल थे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए यात्रियों से कुल 20,625 रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना वैध टिकट यात्रा करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 


उन्होंने कहा यह अभियान केवल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी विशेष जांच चलाकर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. चेकिंग टीमों ने स्टेशन परिसर के हर हिस्से पर नजर रखते हुए अभियान चलाया. 


नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगा शिकंजा

धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य न सिर्फ राजस्व की हानि को रोकना है बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक बनाना भी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही