Search

हॉस्पिटल ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम पर दंडाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Dhanbad: जिले के सर्किट हाउस स्थित कंट्रोल रूम में सभी दंडाधिकारियों को हॉस्पिटल ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम पर रविवार को प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जिले के SNMMCH कैथ लैब, सेंट्रल अस्पताल और सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में तीन शिफ्ट में चौबीसों घंटे मैनीफोल्ड पर दंडाधिकारी तैनात रहेंगे.

इस दौरान ऑक्सीजन मैनीफोल्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति, निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, रिजर्व सिलेंडर, कुल सिलेंडर की उपलब्धता, समय पर सिलेंडर की रिफिलिंग, हॉस्पिटल ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम एप्लीकेशन और किसी भी प्रकार की समस्या को प्रशासनिक नोडल पदाधिकारी के संज्ञान में लाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. बता दें कि इसकी मॉनिटरिंग धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह करेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//