Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में मनाया जाएगा महा महोत्सव, पहली बार निकेलगी जगन्नाथ रथयात्रा

सियरकोनी में बना जगरनाथ धाम, हनुमत मंदिर प्रांगण होगा मौसीबाड़ी इस्कान मायापुर से विदेशी भक्त भी होंगे शामिल सालाना रथयात्रा का होगा आयोजन, इसे बनाएंगे चौपारण की पहचान : डॉ केशवानंद प्रभु Suraj Kumar Chouparan : चौपारण के सियरकोनी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से अब हर साल भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होगा. इसमें बीस हजार से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे. इस्कान के मुख्यालय मायापुर से इससे जुडे कई वरिष्ठ सदस्य तथा विदेशी भक्त भी इसमें शामिल होंगे. यह जानकारी देते हुए भक्ति वेदांता शिक्षालय तथा जगरनाथ मंदिर के डॉ केशवानंद प्रभु ने देते हुए बताया कि इस महामहोत्सव को चौपारण की पहचान बनाएंगे. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मौसीबाड़ी बिगहा स्थित हनुमत सेवा संस्थान परिसर स्थित गढ़काली मंदिर को बनाया गया है. इसका आयोजन 20 से 22 जून तक तीन दिनों तक होगा. इस दौरान भगवान को विशेष रथ में बिठाकर रस्सी से खींच कर मौसीबाड़ी पहुंचाया जाएगा. रस्सी से खींचने में एक साथ हजार श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे. सियरकोनी मंदिर से इसकी शुरुआत होगी. रथयात्रा चतरा देवी मंडप, ब्लॉक मोड़ काली मंडप होते हुए चैथी मोड़ कात्यायनी मंदिर से वापस चतरा मोड़ होते हुए बिगहा हनुमत मंदिर तक पहुंचेगा. लगभग चार घंटे के भगवान की इस शोभायात्रा को बेहद भव्य बनाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा

: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे

कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

तीन दिनों तक हनुमत मंदिर बिगहा में धार्मिक, सांस्कृतिक, भजन, प्रवचन का आयोजन होगा. इसमें इस्कान से जुड़े एक से बढ़कर एक धर्मगुरु लोगों को प्रेरित करेंगे. हर दिन उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. बताया कि हरे राम हरे कृष्ण का मंत्र हर घर तक पहुंचाना है. इसके लिए नौ जून को सभी पंचायत प्रतिनिधियों तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं संग बैठक आहूत की गई है. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/prabhunath-singh-and-dinanath-singh-jail-shift-in-rims-will-be-sent-to-aiims-after-orders-of-ig/">रिम्स

में इलाजरत प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ सिंह जेल शिफ्ट, आईजी के आदेश के बाद भेजा जाएगा एम्स

धर्मगुरु ब्रह्मचारी उज्जवल सखा प्रभु को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस वृहद आयोजन का प्रभार मायापुर से पधारे युवा धर्मगुरु ब्रह्मचारी उज्वल सखा प्रभु को सौंपा गया है. वे बीटेक करने के बाद भगवान की भक्ति में लीन हो गए तथा सबकुछ परित्याग कर मायापुर तथा कोलकाता इस्कान मंदिर में बीते पंद्रह सालों से सेवा देते रहे. कोलकाता जगरनाथ यात्रा में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है. मौके पर संजय सिंह, बिनोद सिंह, अशोक सिंह,आनंद चंद्रवंशी, दिलीप राणा, सुशांत राय, मुनेश्वर गुप्ता, राजु सिंह, कुमार राहुल, गोपीश्वर प्रभु, विश्वनाथ प्रभु, अमन प्रभु, रुपचरण प्रभु, पुरूषोत्तम केशव सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही