Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर रविवार को देवघर में यादव महासभा का महाजुटान

Ranchi अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर रविवार को यादव महासभा का महाजुटान देवघर में होगा. गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संयोजक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संथाल परगना के साथ ही पूरे झारखंड से लोग जुटेंगे. भारत सरकार से मांग करते हैं कि यथाशीघ्र अहीर रेजिमेंट का गठन करे. यदि केंद्र सरकार उनकी मांग को नहीं मानती है, तो यादव महासभा राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होगी. इसकी पूर्ण जवाबदेही केंद्र सरकार की होगी. अहीर रेजिमेंट की मांग वर्षो पुरानी है. लेकिन सरकार ने इसे गंभीरतापूर्वक नहीं लिया. जिस कारण यह मांग लंबित है. देश के लिए कुर्बानी देने वालों के लिए कई रेजिमेंट बनाए गए, लेकिन अहीर रेजिमेंट की मांग लंबित है. इसे भी पढ़ें – यादव">https://lagatar.in/yadav-mahasabhas-protest-in-front-of-raj-bhavan-demand-for-formation-of-ahir-regiment-and-caste-census/">यादव

महासभा का राजभवन के सामने धरना, अहीर रेजिमेंट बनाने व जातिगत जनगणना की मांग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही