Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाकुंभ फेम आईआईटी बाबा अभय सिंह ने की शादी, वीडियो वायरल

महाकुंम फेम आईआईटी बाबा शादी के बंधन बंध चुके हैं.उनकी शादी वैसे फरवरी महीनें में हो गई है. लेकिन शादी के बाद वो अब पहली सामने आए दरअसल उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में प्रतीका के साथ विवाह किया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : महाकुंम फेम आईआईटी बाबा शादी के बंधन बंध चुके हैं.उनकी शादी वैसे फरवरी महीनें में हो गई है. लेकिन शादी के बाद वो अब पहली सामने आए दरअसल उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में प्रतीका के साथ विवाह किया. इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की.

 

 

धर्मशाला में बिता रहे सादा जीवन

अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. उनकी पत्नी प्रतीका मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं.

 

परिवार से मिलने पहुंचे झज्जर

सोमवार को अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता से मुलाकात की. इस दौरान वह अपने पिता के चैंबर भी गए और पुरानी यादों को साझा किया.अभय ने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी मामलों को समझते थे, लेकिन जीवन के अर्थ की खोज ने उन्हें विज्ञान और तकनीक की दुनिया से आध्यात्म की ओर मोड़ दिया.

 

पत्नी प्रतीका ने की अभय की सराहना

प्रतीका ने अभय सिंह को बेहद सरल, ईमानदार और सच्चा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और अब वे मिलकर सनातन और अध्यात्म को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.उन्होंने भविष्य में सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की योजना भी साझा की, जहां गुरु, साधक और आध्यात्म से जुड़े लोग एक मंच पर आ सकें.

 

महाकुंभ 2025 में हुए थे वायरल

महाकुंभ 2025 में साधु वेश में नजर आने के बाद अभय सिंह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे. एक सफल इंजीनियर से आध्यात्मिक साधक बनने तक का उनका सफर देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही