Search

 
 
 

‘महाकुंभ गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, वीडियो वायरल

महाकुंभ से वायरल हुईं ‘महाकुंभ गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है.
 

Lagatar desk : महाकुंभ से वायरल हुईं ‘महाकुंभ गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने परिवार के विरोध के बावजूद केरल में पुलिस सिक्योरिटी लेकर फरमान खान से शादी की.

 

केरल में कोर्ट मैरिज, फिर मंदिर में सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान ने पहले केरल में कोर्ट मैरिज की. इसके बाद दोनों ने अरुमानूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए.सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फरमान खान मोनालिसा के गले में मंगलसूत्र पहनते नजर आ रहे हैं. एक और वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े दिखाई देते हैं और उनके हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी नजर आ रहा है.

 

डेढ़ साल से रिश्ते में थे दोनों


रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे. हालांकि मोनालिसा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. खासकर उनके पिता इस शादी के खिलाफ बताए जा रहे हैं.मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव डाला जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं. इसी वजह से वह घर छोड़कर केरल पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा हासिल की.

 

 

 

शादी से पहले पुलिस स्टेशन पहुंचा कपल

बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और सुरक्षा की मांग की थी. पुलिस का कहना है कि मोनालिसा बालिग हैं और कानून के अनुसार अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं.

 

ऐसी हुई थी मोनालिसा और फरमान की मुलाकात

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की केरल में चल रही शूटिंग के दौरान हुई थी. फरमान ने बताया कि शुरुआत में मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज़ किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. बाद में दोनों के बीच उगियां बढ़ें और प्यार हो गया.

 

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताए गुस्से


मोनालिसा की शादी पर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर दावा किया कि मोनालिसा “लव जिहाद” का शिकार हुई हैं.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा के मैनेजर ने उन्हें बहकाया और इस पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका रही. हालांकि इन सप्लाई की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

मोनालिसा कौन हैं?

मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोसले है. वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं.साल 2025 में महाकुंभ के दौरान माला बनते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था. उनकी खूबसूरत आंखों और सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा और वह सोशल मीडिया पर रातों-रात चर्चा में आ गई थीं.इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला और उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही