Search

 
 
 

BREAKING : झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है. कालू यादव को महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने रविवार को पालघर जिले के नालासोपारा थाना क्षेत्र स्थित एक चॉल से गिरफ्तार किया है. वह भाकपा माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी का सदस्य है. महाराष्ट्र एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

इलाज के लिए गया था महाराष्ट्र

कारू हुलास यादव मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह महाराष्ट्र के पालघर जिले में इलाज करवाने के लिए गया था. इसी दौरान इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिली. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा झारखंड पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है.

झारखंड पुलिस ने किया है मोस्ट वांटेड घोषित

झारखंड पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित है. अगर किसी को भी इसके बारे में सूचना मिले तो झारखंड पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.

एकलौता हार्डकोर उग्रवादी

नक्सली कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में का दस्ता सक्रिय है. सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी रह गया है. जो लेवी वसूलने के साथ-साथ पोस्टर चिपका कर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था. संगठन को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा था. कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में लंबित है.
इसे भी पढ़ें - आईआरसीटीसी">https://lagatar.in/irctc-scam-notice-to-tejashwi-yadav-court-seeks-reply-till-28/">आईआरसीटीसी

घोटाला : तेजस्वी यादव को नोटिस, कोर्ट ने 28 तक मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही