Search

 
 
 

Maharashtra Crisis: : केंद्र सरकार शिंदे गुट पर मेहरबान, 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कटैगरी की सुरक्षा मुहैया करायी

 
Mumbai : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आयी है. केंद्र सरकार द्वारा शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान किये जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार बागी विधायकों के घरों पर संबंधित सुरक्षाकर्मी पहुंच गये हैं. जान लें कि गुवाहाटी में मौजूद बागी विधायकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. बागी विधायकों के ऑफिस और घरों के बाहर उद्धव समर्थकों के हंगामे और तोड़फोड़ की भी खबरें आयी थीं. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/emergency-landing-of-up-cm-yogis-helicopter-was-going-from-varanasi-to-lucknow/">यूपी

के सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वाराणसी से जा रहे थे लखनऊ

शिंदे गुट कोर्ट में  विधायक दल के नेता की नियुक्ति को चुनौती देगा

एक और खबर है कि गुवाहाटी में जमे शिवसेना के बागी विधायकों का गुट कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के अनुसार शिंदे गुट CM उद्धव ठाकरे के समर्थन विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करेगा. शिंदे गुट कोर्ट में उद्धव ठाकरे की ओर से नियुक्त विधायक दल के नेता की नियुक्ति को भी चुनौती दे सकता है. बागी विधायक गुट का कहना है कि एकनाथ शिंदे पहले भी शिवसेना के विधायक दल के ग्रुप लीडर थे. अब, उद्धव ठाकरे की ओर से ग्रुप लीडर का परिवर्तन अवैध है क्योंकि इसके लिए उन्हें कम से कम 37 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है. शिवसेना में टूट के बीच एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों के कार्यालयों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. शनिवार को कल्याण में एकनाथ शिंदे के कार्यालय के बाहर और उल्हासनगर में एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के कार्यालय में कल तोड़फोड़ हुई थी. उल्हासनगर श्रीकांत शिंदे के कार्यालय के बाहर भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इसे भी पढ़ें :  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-tweet-how-long-will-you-hide-in-guwahati-rebel-ministers-will-lose-their-ministerial-post-in-the-next-24-hours/">संजय

राउत का ट्वीट, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में… बागी मंत्री अगले 24 घंटे में अपना मंत्री पद गंवा देंगे
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही