Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले किया

Mumbai : पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को फूंक दिये जाने की खबर है.. पुलिस के एक अधिकारी ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एट्टापल्ली तालुका में यह घटना गुरुवार रात हो घटी. पुलिस के अनुसार, जिले में इस सप्ताह यह दूसरी घटना है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/anurag-thakur-lashed-out-at-rahul-gandhi-said-pegasus-is-not-in-mobile-but-in-his-mind/">राहुल

गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा, पेगासस मोबाइल में नहीं उनके दिमाग में है, देश का अपमान करने की आदत है

घटना की जांच की जा रही है

अधिकारी ने कहा कि सशस्त्र नक्सलियों ने पुरसलगोंडी-अलेंगा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य में शामिल एक जेसीबी मशीन, एक पोकलेन मशीन और एक मिक्सर मशीन वाहन को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. इससे पहले, सोमवार रात को भी संदिग्ध नक्सलियों ने जिले में बोटनपुंडी-विसामुंडी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में शामिल एक मिक्सर मशीन को जला दिया था. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/mamatas-tone-on-opposition-unity-different-said-will-contest-lok-sabha-elections-alone-not-alliance-with-anyone/">विपक्षी

एकता पर ममता के सुर अलग, कहा, अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी के साथ गठबंधन नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही