Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : आखिरकार हो गया शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

Advertisement
Advertisement
Mumbai : महाराष्ट्र में आज CM एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार किया गया. 18 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली. भाजपा के एकनाथ शिंदे गुट के 9-9 मंत्रियों ने शपथ ली. बता दें कि महाराष्ट्र में उलटफेर के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. इसके बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. शपथ ग्रहण के समय सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार भी राजभवन में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/indo-us-joint-exercise-begins-near-china-border-in-himachal-pradesh/">हिमाचल

प्रदेश में चीन सीमा के पास भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास वज्र प्रहार शुरू

40 दिन के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया 

जान लें कि सरकार बनने के 40 दिन के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया है. खबरों के अनुसार बागी विधायकों की सदस्यता पर फैसला नहीं होने के कारण कैबिनेट विस्तार में देरी हुई है. हालांकि इस पर फैसला अभी भी नहीं आया है. मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का तर्क है कि कैबिनेट विस्तार में देरी का सरकार चलाने पर कोई असर नहीं पड़ा है. कहा कि अभी भी राज्य के विकास को ही प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों की सेवा करने पर सारा जोर है. इसे भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-likes-revdi-culture-petition-filed-in-support-of-freebies-in-sc/">आम

आदमी पार्टी को रेवड़ी कल्चर पसंद है, SC में फ्रीबीज के समर्थन में दायर की याचिका

18 मंत्रियों ने ली शपथ

जिन मंत्रियों ने शपथ ली उनमें राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, संजय राठौड, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई, मंगल प्रभात लोढ़ा शामिल हैं. .

शिवसेना किसकी होगी, यह भविष्य के गर्भ में है

शिवसेना किसकी होगी, यह भविष्य के गर्भ में है. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग में सोमवार को शिंदे और उद्धव गुट को जरूरी दस्तावेज जमा करवाने थे. खबरों के अनुसार अभी तक सिर्फ शिंदे खेमे द्वारा दस्तावेज जमा कराये गये हैं. शिवसेना के शिंदे गुट ने हलफनामे के साथ नत्थी दस्तावेजों में सबूत के तौर पर विधायक, सांसद, स्थानीय निकायों में पार्षद की सूची के साथ साथ पार्टी की केंद्रीय, राज्य और स्थानीय इकाइयों में अपने समर्थकों की दावेदारी की सूची के साथ जमा की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही