Search

IPL 2024 में भी दिखेगा महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, नहीं लेंगे संन्यास

Ahmedabad :  आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया. इस बीच माही ने अपने फैंस को एक और तोहफा दिया. वो यह है कि महेंद्र सिंह धोनी का जलवा IPL 2024 में भी देखने को मिलेगा. धोनी ने दर्शकों के प्यार को देखते हुए अगले सीजन में भी खेलने का ऐलान किया. धोनी ने कहा कि चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं. (पढ़ें,  दुमका">https://lagatar.in/ed-raids-house-of-ajay-kumar-jha-and-phed-contractor-vinod-lal/">दुमका

: PHED के ठेकेदार विनोद लाल और अजय कुमार झा के घर पर ईडी का छापा)

धोनी ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम

आईपीएल 2023 की शुरूआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि  यह धोनी का आखिरी सत्र होगा.  हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी. लेकिन जब गुजरात टाइटंस से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है. तो उन्होंने सारी संभावनाएं और अपने संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया. इसे भी पढ़ें : चीतों">https://lagatar.in/concerned-over-death-of-cheetahs-government-prepares-to-send-officials-involved-in-project-to-namibia-south-africa-for-study/">चीतों

की मौत से चिंता में सरकार, प्रोजेक्ट में शामिल अधिकारियों को स्टडी के लिए नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका भेजने की तैयारी

फैंस के प्यार और जज्बात के लिए धोनी अगले साल भी खेलेंगे आईपीएल

धोनी ने कहा कि अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है. मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं. लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है.  उन्होंने आगे कहा कि शरीर को साथ देना होगा. चेन्नई के फैंस ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं. उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये. धोनी ने कहा कि यह मेरे कैरियर का आखिरी दौर है. यहीं से शुरूआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था. ऐसा चेन्नई में भी हुआ था. लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ed-raids-four-places-in-ranchi-and-eight-places-in-deoghar-of-mla-pradeep-yadav-and-his-associates/">विधायक

प्रदीप यादव व सहयोगियों के रांची में चार और देवघर में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//