Search

 
 
 

Chaibasa News: किरीबुरू में महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त, दो गिरफ्तार

Chaibasa News: उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
शराब की भट्ठी

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है.  इसी क्रम में गुरुवार को किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाटिबा पहाड़ की तराई में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की. टीम ने अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही शराब की बिक्री में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया.

 

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 52 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की. वहीं, शराब बनाने के लिए भट्ठी में तैयार करने के उद्देश्य से जमा किए गए लगभग दो हजार किलोग्राम जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें:

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही