Search

 
 
 

महुआडांड़ : सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

 
Mahuadand (Latehar) : शहर के बिरसा चौक के पास पानी के बहाव से सड़क के बीचोबीच एक गड्ढा हो गया है. इससे सड़क दुर्घटना का खतरा यहां हमेशा बना रहता है. बता दें कि बिरसा चौक से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का परिचालन होता है. इसी चौक से होकर महुआडांड़ से गारु, लातेहार, छिपादोहर, बेतला, डालटनगंज के लिए बसें गुजरती हैं. महुआडांड़ से नेतरहाट, लोहरदगा, गुमला, रांची तक भी बसें जाती हैं. प्रखंड मुख्यालय आने वाले हजारों लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. अधिकारी व जन प्रतिनिधियों का भी इसी रास्ते से आवागमन होता है, लेकिन इस गड्ढे को भरे जाने की दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही