Search

 
 
 

महुआडांड़ : स्कूली बच्चों और शिक्षकों को दी केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी

 
Latehar : महुआडांड़ के सीएसपी संचालक सह पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, असनारी में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को केंद्र प्रायोजित कई योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत चलायी जा रही पीएमएसबीवाई योजना की जानकारी दी और बताया कि 20 रुपये सलाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, पीएमजेजेबीवाई योजना के तहत सलाना 436 रुपये की प्रीमियम पर दो लाख रुपये की बीमारी व दुर्घटना या सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये का बीमा एवं अटल पेंशन योजना के तहत सावधि अंशदान करने पर पांच हजार रुपये तक का गांरटीड पेंशन योजना चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक के बैंक खाताधारी इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. मौके पर प्रभारी प्राचार्य रेजिला नगेशिया, उर्सूला एक्का व अंजेला बाखला समेत कई शिक्षक व छात्र आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही