Search

 
 
 

रांची के खेलगांव में 28 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का मुख्य समारोह

Rachi News: उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अतिथियों, प्रतिभागियों और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए.
 
रांची उपायुक्त

Rachi News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 28 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खेलगांव पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की.

 

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अतिथियों, प्रतिभागियों और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/nation-wants-to-know-about-behind-the-scenes-game-played-by-modi-shah-duo-congress

उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया. साथ ही पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, जल निकासी और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए.

 

गौरतलब है कि 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा. निरीक्षण के दौरान डीडीसी संजय भगत, एसडीओ कुमार रजत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही