Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैथनः गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह में भाग लेने से वंचित रह गए निरसा के 25 बच्चे

Advertisement
Advertisement
Maithan (Dhanbad) : झारखंड सरकार की निर्धन व मेधावी छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए शुरू की गई गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने से वंचित रह गये निरसा विधानसभा क्षेत्र के करीब 25. सोमवार को खेलगांव, रांची स्थित टाना भगत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के हाथों लाभुक बच्चों के बीच क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया. लेकिन जिला प्रशासन के उदासीन रवैये से करीब 25 बच्चे कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाये. जबकि सरकार ने जिले के डीसी को निर्देश दिया था कि हर हाल में लाभुक बच्चों को कार्यक्रम में ले जाना है. बच्चों को ले जाने-आने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. बावजूद इसके जिले के पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. जिससे कार्यक्रम में जाने से वंचित बच्चे काफी नाराज व मायूस हैं. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने धनबाद मुख्यालय में चार बस की व्यवस्था की थी, लेकिन जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन बच्चे जिला मुख्यालय कैसे पहुंचेंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. जिसके कारण निरसा, एग्यारकुंड, कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के करीब 25 बच्चे रांची नहीं जा सके. लाभुक बच्चों ने बताया कि एक तो जिला मुख्यालय जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और अहले सुबह पांच बजे तक पहुंचने को कहा गया था. जबकि हमारे क्षेत्र से अल सुबह ट्रेन और बस से जाने की व्यवस्था नहीं है. कहा कि पन्द्रह सौ रुपये निजी खर्च पर कार या अन्य गाड़ी रिजर्व कर जाना पड़ता जो निर्धन लाभुक बच्चों के अभिभावकों को यह व्यय कर पाना संभव नहीं था, इसलिए वह चाहकर भी नहीं जा सके.

पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर गाड़ी की व्यवस्था करने का कोई निर्देश नहीं था : बीपीएम

इस संबंध में शिक्षा विभाग, निरसा के बीपीएम पवन महतो ने कहा कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बस या अन्य गाड़ी की व्यवस्था करने का कोई निर्देश नहीं था. कोई फंड की भी व्यवस्था नहीं की गयी थी. सिर्फ बच्चों को गाइड कर कार्यक्रम स्थल ले जाने की बात कही गयी थी. निरसा, केलियासोल व एग्यारकुंड प्रखंड के कुल 55 लाभुक बच्चों में से केवल 30 बच्चे ही धनबाद पहुंच पाये. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत, छात्रों को 15 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी के दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही