Search

मैथनः 31 मार्च तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करें उपभोक्ता, नहीं तो अकाउंट होगा फ्रिज

रविवार को भी चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा

Maithan (Dhanbad) : चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय रविवार को भी मार्च माह के अंतिम दिन होने के कारण खुला रहेगा, ताकि राजस्व की प्राप्ति हो सके. विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी होल्डिंग टैक्स बकायेदार उपभोक्ता मार्च माह के अंतिम दिन 31 मार्च तक बकाये पैसे को जमा अनिवार्य रूप से कर दें, नहीं तो उनके अकाउंट को नगर परिषद फ्रिज कर देगा. कहा कि क्षेत्र के 53 सरकारी व गैर सरकारी बकायेदार उपभोक्ताओं पर विभाग का 7 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है. इन बकायेदारों को विभाग द्वारा अंतिम तीसरा नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है. बावजूद इसके बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया है. ऐसे बकायेदार रविवार को नगर परिषद कार्यालय में आकर बकाये पैसे को जमा कर दें, अन्यथा नगर परिषद बाध्य होकर उनके अकाउंट को फ्रिज कर देगा. साथ ही उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

लोकसभा चुनाव को ले चिनप कर्मियों को दिलायी गयी मतदाता शपथ 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैथनः लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर शनिवार को चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान ने बताया कि मतदाता शपथ दिलाई गई कि "हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें." कहा कि वोटर लिस्ट में जिन लोगों का नाम दर्ज है, वे शत प्रतिशत अवश्य मतदान करेंगें. मौके पर मतदाता शपथ लेने वालों में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, सहायक अभियंता अंकित पराशर, कनीय अभियंता उत्तम कुमार, सीएमएम अरून बड़ाईक, सब्बा प्रवीण, प्रिंस कुमार, सुपरवाइजर रवि प्रजापति, अनिल साव, चिन्मय बनर्जी, अमर दास, बैजू साव, अनुप कुमार सहित सफाई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-prince-khan-threatens-saryu-rai-and-krishna-agarwal-audio-goes-viral/">गैंगस्टर

प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp