Search

 
 
 

मैथन थानेदार ने गो रक्षा दल द्वारा पकड़े गए वाहन को छोड़ा

 
  • शुभम संदेश के पास है थानेदार से बातचीत ऑडियो-वीडियो
  • एक दर्जन से अधिक गोवंश थे वाहन में लोड
  • थानेदार ने कहा- डीएसपी से बात कीजिए, तभी कार्रवाई
Dhanbad : धनबाद के जीटी रोड में पशु तस्करी खुलेआम हो रही है. वाहनों में ठूंस-ठूंस कर पशु इस रास्ते से बंगाल जा रहे हैं. गो रक्षा दल द्वारा वाहनों को पकड़ने के बाद भी पुलिस द्वारा बिना किसी कार्रवाई के वाहनों को छोड़ दिया जा रहा है. कुल मिलाकर पशु की तस्करी में पुलिस वाले रुपए वसूल रहे हैं. ये आरोप गो रक्षा दल के अध्यक्ष सुमंत शर्मा ने लगाया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे एक पिकअप वैन में गो तस्कर लगभग एक दर्जन से अधिक गोवंश उसमें लोड होंगे. इस वाहन को पकड़ा गया और कागजात आदि के बारे में पूछ कर थानेदार को फोन किया. मैथन ओपी प्रभारी को फोन करने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी गई. इस पर थानेदार ने कहा कि पहले डीएसपी अमर पांडेय से बात कर लीजिए. इस पर सुमंत शर्मा ने उनकी बात को रिकार्ड कर लिया. दोनों के बीच करीब तीन मिनट 44 सेकेंड बातचीत हुई. इस पूरी बातचीत में सुमंत शर्मा कई बार कह रहे हैं कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जबकि थाना प्रभारी बार-बार डीएसपी से बात करने को कह रहे हैं. बाद में उक्त वाहन को छोड़ दिया गया. हैरान करने वाली बात ये भी है कि इस वाहन को पुलिस गश्ती टीम ने स्कॉट करते हुए लेकर गई. इसका वीडियो भी बनाया गया. जो शुभम संदेश कार्यालय लाकर सौंपा गया है.

डीएसपी की आड़ में बचते हैं थानेदार

सुमंत शर्मा ने कहा कि इस इलाके में जब भी पशु तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया जाता है तो थानेदार सीधे कहते हैं, मामले की खबर डीएसपी को दीजिए. डीएसपी जैसा कहेंगे वैसा ही किया जाएगा. ऐसे में हम तो यही समझ रहे हैं कि धनबाद में पशु तस्करी का काम डीएसपी के संरक्षण में हो रहा है.

पूर्व प्रभारी हो चुके हैं निलंबित

मैथन के पूर्व थाना प्रभारी को एसएसपी एचपी जर्नादन ने पशु तस्करी के मामले में संदिग्ध पाते हुए निलंबित कर दिया था. वरीय अधिकारियों की कड़ी कार्रवाई के बावजूद भी पुलिस का रवैया समझ से परे है. सुमंत बताते हैं कि वे जल्द ही एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही