Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मथुरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन

Advertisement
Advertisement
Mathura :  उत्तर प्रदेश के मथुरा में देर रात बड़ा हादसा टला. यहां मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चालक ट्रेन को तय स्थान पर खड़ा करने जा रहा था. उसी दौरान ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया. जिसकी वजह से ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गयी. हालांकि ट्रेन हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं हुई. गनीमत रही कि जब यह घटना हुई, उस समय सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे. इस असामान्य घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी. रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-shaurya-jagran-yatra-of-bajrang-dal-and-vhp-from-28th-to-8th-october/">बिहार

: बजरंग दल व विहिप की शौर्य जागरण यात्रा 28 से 8 अक्टूबर तक, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द)

ईएमयू ट्रेन का यह अंतिम स्टेशन था 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शकूरबस्ती (दिल्ली) से चलकर मथुरा पहुंचने वाली ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन मंगलवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर-2ए पर आकर रुकी. यह इसका अंतिम स्टेशन था, इसीलिए  चालक ट्रेन को तय स्थान पर खड़ा करने जा रहा था. तभी ट्रेन अपने आप ही आगे बढ़ने लगी और प्लेटफार्म पर चढ़ गयी. इसके बाद ट्रेन का इंजन अपने आप बंद हो गया. आगरा रेल मंडल के प्रवक्ता प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. एक महिला मामूली रूप से घायल है. झांसी की रहने वाली ऊषा देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसे भी पढ़ें : अधीर">https://lagatar.in/adhir-ranjan-said-mamata-made-dengue-demonic-rule-in-bengal-tmc-said-congress-should-remain-within-limits/">अधीर

रंजन ने कहा, बंगाल में ममता मेड डेंगू, राक्षसी राज, टीएमसी बोली, मर्यादा में रहे कांग्रेस..
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही