Search

 
 
 

राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर बड़ा हादसा, क्रू मेंबर्स घायल

राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो हुआ है. जिसमें की क्रू मेंबर्स घायल हो गए. दरअसल फिल्म का एक्शन सीक्वेंस समुद्र के किनारे शूट किया जा रहा था .तभी अचानक पानी की टंकी फट गई. पानी का दबाव इतना तेज था कि पूरे सेट पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
 

Lagatar desk : राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो हुआ है. जिसमें की क्रू मेंबर्स घायल हो गए. दरअसल फिल्म का एक्शन सीक्वेंस समुद्र के किनारे शूट किया जा रहा था .तभी अचानक पानी की टंकी फट गई. पानी का दबाव इतना तेज था कि पूरे सेट पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस घटना में एक असिस्टेंट कैमरामैन घायल हो गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल : हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्रू मेंबर्स बचा हुआ सामान निकालने और उसे सुरक्षित करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि सेट पानी में डूबा हुआ है और पानी की तेज धार ने कितनी बर्बादी मचाई है. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय मुख्य कलाकार निखिल सिद्धार्थ सेट पर मौजूद थे या नहीं.दूसरी ओर, शमशाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई है, जिससे पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

 

 

राम चरण की पहली प्रोडक्शन फिल्म बता दें द इंडिया हाउसराम चरण द्वारा प्रोड्यूस की जा रही पहली फिल्म है, जिसकी घोषणा 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर की गई थी. फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं.

 

इस पीरियड ड्रामा में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं.कहानी देशभक्ति और आजादी के संघर्ष से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी वजह से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही