Search

 
 
 

ESL Steel की बड़ी उपलब्धि, V-WIRRO व V-DUCPIPE को मिला ग्रीनप्रो इकोलेबल प्रमाणन

वेदांता आयरन एंड स्टील (VISL) की सब्सिडियरी कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
 

 Ranchi : वेदांता आयरन एंड स्टील (VISL) की सब्सिडियरी कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. कंपनी के V-WIRRO वायर रॉड और V-DUCPIPE डक्टाइल आयरन पाइप को प्रतिष्ठित सीआईआई (CII) ग्रीनप्रो इकोलेबल प्रमाणन प्राप्त हुआ है.

 

इस उपलब्धि के साथ अब ईएसएल स्टील के तीन प्रमुख फिनिश्ड स्टील उत्पाद V-Xega टीएमटी बार, V-WIRRO वायर रॉड और V-DUCPIPE डक्टाइल आयरन पाइप ग्रीनप्रो प्रमाणित हो गए हैं. यह प्रमाणन कंपनी की पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण प्रक्रिया और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

Uploaded Image

ग्रीनप्रो इकोलेबल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा विकसित एक प्रतिष्ठित टाइप-1 इकोलेबल है, जिसमें उत्पादों का उनके संपूर्ण जीवनचक्र के आधार पर कार्बन फुटप्रिंट, पर्यावरणीय प्रभाव, संसाधनों के उपयोग और स्थिरता से जुड़े विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है.

 

इन कठोर मानकों को पूरा करने वाले उत्पादों को ग्रीनप्रो इकोलेबल के अंतर्गत ग्रीन प्रोडक्ट के रूप में मान्यता प्रदान की जाती है.इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, ग्रीनप्रो प्रमाणन हमारे लिए गर्व का विषय है.

 

यह उपलब्धि जिम्मेदार विनिर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हमारा लक्ष्य केवल उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पाद बनाना ही नहीं, बल्कि ऐसे समाधान विकसित करना भी है जो पर्यावरण संरक्षण और देश के सतत विकास में योगदान दें.


ग्रीनप्रो प्रमाणित ग्रीन प्रोडक्ट हरित भवनों, आधुनिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं और जिम्मेदार खरीद प्रक्रियाओं में तेजी से पसंद किए जा रहे हैं. इससे ग्राहकों को पर्यावरण-अनुकूल और विश्वसनीय उत्पादों का चयन करने में मदद मिलती है.

 

ईएसएल स्टील लगातार नवाचार, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाकर अपने परिचालन को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. कंपनी का लक्ष्य भारत के औद्योगिक विकास में योगदान देने के साथ-साथ हरित और सतत भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही