Search

 
 
 

हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : मई माह में 17 मामलों में 49 दोषियों को मिली सजा

अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की प्रभावी जांच, साक्ष्य संकलन और मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप मई 2026 के दौरान हजारीबाग न्यायालय ने विभिन्न मामलों में कुल 17 कांडों के 49 दोषियों को सजा सुनाई है.
 

Hazaribagh :  अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की प्रभावी जांच, साक्ष्य संकलन और मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप मई 2026 के दौरान हजारीबाग न्यायालय ने विभिन्न मामलों में कुल 17 कांडों के 49 दोषियों को सजा सुनाई है.

 

सबसे चर्चित मामलों में विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 27/10 शामिल है, जिसमें हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. वहीं मुफस्सिल थाना कांड संख्या 132/19 में एक अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

 

महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में भी न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है. पॉक्सो एक्ट के तीन मामलों में तीन दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई गई, जबकि दुष्कर्म के एक मामले में एक आरोपी को 7 वर्ष के कारावास की सजा मिली.

 

इसके अलावा दहेज प्रताड़ना से जुड़े चार मामलों में कुल आठ लोगों को दोषी ठहराया गया. इनमें तीन दोषियों को तीन वर्ष और पांच दोषियों को दो वर्ष की सजा सुनाई गई.

 

अन्य विभिन्न मामलों में भी कुल 33 लोगों को सजा मिली है. हजारीबाग पुलिस ने इसे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और मजबूत अनुसंधान का परिणाम बताया है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही