Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई

Ranchi : रांची नगर निगम ने आज शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेश पर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने वेंडिंग जोन-2 और हटिया क्षेत्र में छापेमारी की.इस कार्रवाई में कुल 35 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 3200 प्लास्टिक गिलास और 2300 प्लास्टिक चम्मच जब्त किए गए.

 

 जब्त सामान का ब्योरा:

वेंडिंग जोन-2 : 5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग

हटिया क्षेत्र : 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 3200 प्लास्टिक गिलास, 2300 प्लास्टिक चम्मच


अपर प्रशासक ने साफ चेतावनी दी –


नागरिक प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
आने वाले दुर्गा पूजा में पूरा निगम क्षेत्र प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाएगा.
नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही