Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में बड़ी कार्रवाई:  500 Kg जावा महुआ व 40 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें 500 किलो जावा महुआ व 40 लीटर शराब जब्त किया गया. वहीं इस मामले में  एक लोग की गिरफ्तारी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें 500 किलो जावा महुआ व 40 लीटर शराब जब्त किया गया. वहीं इस मामले में  एक लोग की गिरफ्तारी हुई है. निकाय चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में हो, इसलिए छापेमारी की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गुरुवार को यह कार्रवाई की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांकेबार, गोसा व रानी बागी सहित विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया. इस दौरान करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ तथा लगभग 40 लीटर महुआ शराब बरामद की. जिसे नष्ट कर दिया गया.

  

 

छापेमारी के दौरान मौके से कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार है. वहीं, अन्य संलिप्त आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही