Search

 
 
 

पलामू में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीसी-एसपी समेत कई अधिकारी बदले

पलामू समेत पूरे झारखंड में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), आईजी और हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को बदल दिया गया है.
 

Medininagar :  पलामू समेत पूरे झारखंड में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), आईजी और हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को बदल दिया गया है.

 

जारी आदेश के अनुसार, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू का नया डीसी बनाया गया है. वहीं 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कपिल चौधरी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

 

आईजी शैलेश सिंह का तबादला कर उन्हें बोकारो रेंज भेजा गया है. जबकि नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू का प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही हुसैनाबाद अनुमंडल में भी बदलाव करते हुए दिव्यांशु शुक्ला को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.

 

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही