Search

 
 
 

Palamu News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की आमसभा में बड़ा फैसला, सात सदस्य बर्खास्त

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन झारखंड की वार्षिक आमसभा रविवार को सर्किट हाउस परिसर, डालनगंज में हुई. आमसभा में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन झारखंड की वार्षिक आमसभा रविवार को सर्किट हाउस परिसर, डालनगंज में हुई. आमसभा में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया.

Uploaded Image

बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार तिवारी ने की. प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने संगठन से जुड़े पत्राचार, नोटिस और संविधान के प्रावधान आमसभा के समक्ष रखे. संगठन की ओर से बताया गया कि वित्तीय अनियमितता, संगठनात्मक अनुशासनहीनता और निलंबन के बाद भी गतिविधियां जारी रखने के आरोपों को लेकर संबंधित सदस्यों को कई बार स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें: 

इसके बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर आमसभा ने बहुमत से पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया.

 

बैठक में शासी निकाय को संगठन की सर्वोच्च इकाई बताए जाने और प्रदेश सचिव को छह वर्षों के लिए निष्कासित करने की घोषणा पर भी सवाल उठाए गए. संगठन की ओर से कहा गया कि संविधान के तहत विवाद की स्थिति में मामला आमसभा के समक्ष रखा जाना चाहिए.

 

आमसभा में पवन कुमार अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष, रमेश कुमार शुक्ला को प्रदेश सचिव और पुरुषोत्तम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं रवीश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, विकास उपाध्याय और रमाकांत पांडेय को विभिन्न दायित्व सौंपे गए. मौके पर पलामू, गढ़वा और रांची के कई सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही