Dhanbad: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर 10 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये विशेष ट्रेनें 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच चलाई जाएंगी ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
इसे भी पढ़ें:
रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों का संचालन रांची, दुमका, टाटानगर (टाटा), हजारीबाग रोड, पटना और गढ़वा रोड के बीच किया जाएगा. सभी ट्रेनें अनारक्षित (Unreserved) होंगी जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थी इनका लाभ उठा सकेंगे.
08619 रांची–दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 19 जुलाई 2026
08620 दुमका–रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 20 जुलाई 2026
08103 टाटा–हजारीबाग रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 19 जुलाई 2026
08104 हजारीबाग रोड–टाटा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 20 जुलाई 2026
08624 रांची–पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 19 जुलाई 2026
08623 पटना–रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 20 जुलाई 2026
08604 रांची–गढ़वा रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 18 जुलाई 2026
08603 गढ़वा रोड–रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 19 जुलाई 2026
08602 रांची–गढ़वा रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 19 जुलाई 2026
08601 गढ़वा रोड–रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – 20 जुलाई 2026
रेलवे ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment