Search

 
 
 

कोडरमा में NIA की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक मैगजीन हाउस व कारोबारी के घर पर एक साथ छापेमारी

कोडरमा में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. नवलशाही थाना क्षेत्र में एनआईए की अलग-अलग टीमों ने विस्फोटक सामग्री के भंडारण और उससे जुड़े संभावित अवैध कारोबार की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, एनआईए की एक टीम ने नवादा-फुलवरिया के समीप स्थित एक विस्फोटक भंडारण केंद्र यानी मैगजीन हाउस में पहुंचकर जांच शुरू की.
 

Koderma: कोडरमा में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. नवलशाही थाना क्षेत्र में एनआईए की अलग-अलग टीमों ने विस्फोटक सामग्री के भंडारण और उससे जुड़े संभावित अवैध कारोबार की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की.

जानकारी के अनुसार, एनआईए की एक टीम ने नवादा-फुलवरिया के समीप स्थित एक विस्फोटक भंडारण केंद्र यानी मैगजीन हाउस में पहुंचकर जांच शुरू की. यह मैगजीन हाउस लोकाई निवासी व्यवसायी शंकर यादव से जुड़ा बताया जा रहा है. टीम ने परिसर को अपने नियंत्रण में लेकर वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री, दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की.

इसी दौरान एनआईए की दूसरी टीम ने लोकाई स्थित शंकर यादव के आवास पर भी छापेमारी की. बताया जा रहा है कि दोनों स्थानों पर कागजात, स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड, लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

 

नक्सल कनेक्शन की भी जांच

सूत्रों के अनुसार, एनआईए की यह कार्रवाई विस्फोटक सामग्री की खरीद-बिक्री और उसके संभावित अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों या अन्य अवैध नेटवर्क तक तो नहीं की गई. हालांकि एनआईए की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

 

पुलिस बल की तैनाती, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

छापेमारी के दौरान नवलशाही थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही. सुरक्षा के मद्देनजर मैगजीन हाउस और उसके आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है. जांच के दौरान आम लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया.

 

सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा आने वाले समय में बढ़ सकता है. जिले में संचालित अन्य विस्फोटक भंडारण केंद्रों और उनसे जुड़े कारोबारियों की भी जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

 

फिलहाल एनआईए की टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी है. कार्रवाई पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच एजेंसी को क्या-क्या सुराग मिले हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही