Search

 
 
 

Asansol Division में बड़ा रेल बदलाव, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला समय

Ranchi News: 15 और 16 सितंबर को दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इनमें 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस और 63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल MEMU शामिल हैं. वहीं 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल तक ही चलेगी. यानी इन तारीखों में यह ट्रेन आसनसोल से ही वापस चलेगी.
 
ट्रेन फोटो

Ranchi News: Asansol Division में सिग्नलिंग मेंटेनेंस का काम होने जा रहा है. मुगमा और कालूबथान स्टेशन के बीच 15 और 16 सितंबर को 7 घंटे का Non-Interlock काम किया जाएगा. इसके कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

 

15 और 16 सितंबर को दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इनमें 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस और 63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल MEMU शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

वहीं 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आसनसोल तक ही चलेगी. यानी इन तारीखों में यह ट्रेन आसनसोल से ही वापस चलेगी.

 

इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 15 सितंबर को 60 मिनट देर से चलेगी. 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 15 सितंबर को 50 मिनट और 16 सितंबर को 30 मिनट देर से चलेगी.

 

इसके अलावा 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 15 सितंबर को 90 मिनट और 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 75 मिनट देर से चलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही