Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट से एसोसिएट प्रोफेसर को बड़ी राहत, पीएचडी इंक्रीमेंट का मिलेगा लाभ

मामले में भोला मिश्रा ने सरकार एवं विश्वविद्यालय द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर के पीएचडी एडवांस्ड इंक्रीमेंट को समाप्त करते हुए उनका बेसिक पे स्केल 12000 फिक्स किए जाने को चुनौती दी थी.  एसोसिएट प्रोफेसर बेसिक पे स्केल 12800- 18300 निर्धारित किया था. विश्वविद्यालय एवं सरकार ने इनके पीएचडी एडवांस्ड इंक्रीमेंट को जोड़ते हुए इनका बेसिक पे स्केल 14940 फिक्स कर दिया था, बाद में इसे समाप्त कर 12000 रुपए फिक्स कर दिया गया था.
 
फाइल फोटो

Ranchi: राज्य के विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. एसोसिएट प्रोफेसर को पीएचडी इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने एसोसिएट प्रोफेसर को पीएचडी इंक्रीमेंट के साथ लाभ देते हुए उनका बेसिक पे स्केल 14940 निर्धारित करते हुए बकाया एरिया का भुगतान 12 सप्ताह में करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरव अरुण ने पक्ष रखा.

इसे भी पढ़ें - 

 https://lagatar.in/major-relief-for-the-state-government-from-the-high-court-in-the-dit-case-stay-on-cbi-probe-upheld

 

मामले में भोला मिश्रा ने सरकार एवं विश्वविद्यालय द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर के पीएचडी एडवांस्ड इंक्रीमेंट को समाप्त करते हुए उनका बेसिक पे स्केल 12000 फिक्स किए जाने को चुनौती दी थी.  एसोसिएट प्रोफेसर बेसिक पे स्केल 12800- 18300 निर्धारित किया था. विश्वविद्यालय एवं सरकार ने इनके पीएचडी एडवांस्ड इंक्रीमेंट को जोड़ते हुए इनका बेसिक पे स्केल 14940 फिक्स कर दिया था, बाद में इसे समाप्त कर 12000 रुपए फिक्स कर दिया गया था. 

 

यहां बता दें कि पूर्व में विश्वविद्यालय में रीडर के दो पे स्केल किए गए थे, बाद में हाईकोर्ट ने इनके एक पे स्केल करने का आदेश दिया था. जिसे लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की खंडपीठ एवं सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन सरकार को वहां से राहत नहीं मिली थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही