Search

 
 
 

तेल और गैस को लेकर बड़ी राहत, ईरान की घोषणा- भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने की छूट

Lagatar Desk: इस खबर से भारत को राहत मिली है. क्योंकि तेल व गैस के इंपोर्ट का अधिकांश हिस्सा होर्मुज से होकर ही भारत पहुंचता है. ईरान-इजरायल व अमेरिका युद्ध के कारण ईरान ने होर्मुज का रास्ता बंद हो गया है. अब तक सिर्फ चीन, कतर और इराक के जहाज बिना किसी रुकावट के आ-जा रहे थे. भारत को यह छूट या तो नहीं थी, या कम थी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: अब से थोड़ी देर पहले ही ईरान से आयी एक खबर ने भारत से बड़ी राहत मिली है. ईरान के सांसद अमीर हयात मुकद्दम ने घोषणा की है कि होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की छूट दी जायेगी. जिस तरह चीन के जहाजों को नहीं रोका जा रहा था, उसी तरह भारत, इराक व कतर के जहाजों का होर्मुज से बिना रूकावट आवाजाही होगी.


इस खबर से भारत को राहत मिली है. क्योंकि तेल व गैस के इंपोर्ट का अधिकांश हिस्सा होर्मुज से होकर ही भारत पहुंचता है. ईरान-इजरायल व अमेरिका युद्ध के कारण ईरान ने होर्मुज का रास्ता बंद हो गया है. अब तक सिर्फ चीन, कतर और इराक के जहाज बिना किसी रुकावट के आ-जा रहे थे. भारत को यह छूट या तो नहीं थी, या कम थी. लेकिन अब भारत को भी यह छूट मिली है.

इसे भी पढे़ं - 


होर्मुज के रास्ते में दिक्कतें आने की वजह से ही भारत की तेल कंपनियां अमेरिका समेत अन्य दूसरे देशों से तेल व गैस का इंपोर्ट कर रही थी. दूरी अधिक होने की वजह से तेल कंपनियों को ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा था. इस कारण ही पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. आज की खबर के बाद भारत की बड़ी कूटनीतिक राहत मिली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही