Search

 
 
 

Hazaribagh News: रोजगार की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, चंद्रगुप्त कोल परियोजना में मचा हड़कंप

Hazaribagh News: युवक ने अपने पत्र में कंपनी के जीएम आर.एस. यादव को कथित वादाखिलाफी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसी नाराजगी में युवक ने कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया.
 
टावप पर चढ़ा युवक

Hazaribagh News: जिले के केरेडारी सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है. MDO कंपनी सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोजगार नहीं मिलने से नाराज पहरा गांव निवासी राहुल कुमार टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा.

इसे भी पढ़ें:

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने अपने हाथों से लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि करीब छह महीने पहले उसने कंपनी में ट्रायल पास किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे ड्यूटी पर नहीं लगाया गया. युवक का कहना है कि रोजगार को लेकर लगातार आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उसे काम नहीं मिला.

 

युवक ने अपने पत्र में कंपनी के जीएम आर.एस. यादव को कथित वादाखिलाफी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इसी नाराजगी में युवक ने कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया.

 

घटना की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सवाल उठने लगा है कि आखिर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के आश्वासन के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है?

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने तथा रोजगार से जुड़े मामले का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की है. फिलहाल युवक की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की अपील की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही