Search

 
 
 

Ranchi News: झारखंड में मेडिकल कॉलेजों के 17 चिकित्सा शिक्षकों का ट्रांसफर

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 17 चिकित्सा शिक्षकों का तबादला कर दिया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 17 चिकित्सा शिक्षकों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में विभाग ने 31 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की. यह फैसला 23 जुलाई 2026 को हुई विभागीय स्थापना समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

इस तबादला सूची में सबसे बड़ा नाम चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. शुभाशीष सरकार का है. उन्हें चिकित्सा शिक्षा निदेशक, झारखंड के पद से हटाकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (PSM) विभाग में प्राध्यापक बनाया गया है.

 

इसके अलावा फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद और मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू के विभिन्न विभागों में कार्यरत 16 अन्य प्राध्यापकों, सह-प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों का भी एक मेडिकल कॉलेज से दूसरे मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है.

 

तबादले में फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, शिशु रोग, हड्डी रोग सहित कई विभागों के शिक्षक शामिल हैं. विभाग का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित करना और चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाना है.

 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित चिकित्सा शिक्षकों को 15 अगस्त 2026 से पहले हर हाल में कार्यमुक्त किया जाए. यदि किसी शिक्षक को निर्धारित समय तक रिलीव नहीं किया जाता है, तो 16 अगस्त 2026 की अपराह्न से उन्हें स्वत: कार्यमुक्त माना जाएगा. इसके बाद उन्हें अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही