Search

 
 
 

विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई के सरेंडर से केस में सनसनी

Ranchi/Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में सनसनीखेज मोड़ तब सामने आ गया, जब विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. देहरादून पुलिस अरविंद शर्मा को विक्रम शर्मा हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता मान रही है.
 

Ranchi/Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में सनसनीखेज मोड़ तब सामने आ गया, जब विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. देहरादून पुलिस अरविंद शर्मा को विक्रम शर्मा हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता मान रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अरविंद शर्मा ने अपने भाई विक्रम शर्मा की हत्या क्यों की. 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह कारोबारी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई है. जिन तीन शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है, उनके नाम आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार और विशाल है. पुलिस को ये तीनों नाम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से मिले हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि घटना से पहले तीनों शूटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल में ठहरे थे. वहां से तीनों ने स्कूटी व बाइक किराये पर ली. तीनों दोपहिया वाहन से देहरादून पहुंचे और विक्रम शर्मा की हत्या करके वापस निकल गये.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:40 बजे विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही