Search

 
 
 

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 24 जुलाई को काटे गये 3,539 चालान

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,539 चालान काटे गए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,539 चालान काटे गए.

 

जांच के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई नो-पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जिसमें 1,639 चालान जारी किए गए. वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,571 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके अलावा रेड लाइट जंप करने के 177, नो-एंट्री का उल्लंघन करने के 51, गलत दिशा में वाहन चलाने के 17, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 13, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 10, फिक्सर लाइट के 10, अतिरिक्त सवारी के 9, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने के 8, फैंसी नंबर प्लेट के 7, बिना यूनिफॉर्म के 5, पिलियन राइड नियम उल्लंघन के 5, ब्लैक फिल्म के 4, टो किए गए वाहन के 3, बीमा नहीं होने के 2, प्रेशर हॉर्न के 2, ट्रिपल राइडिंग के 1 और अन्य मामलों में 5 चालान किए गए.

 

इसे भी पढ़ें - 

 

रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बीच शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब तक 92,114 चालान जारी किए जा चुके हैं.

 

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सभी वाहन चालक मोटरयान अधिनियम का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन करता हुआ पाया जाता है, तो वाहन जब्त कर संबंधित चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही