Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का हालियां एपिसोड ड्रामा, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर रहा. जहां करण पटेल मेडिकल इश्यू के चलते शो से बाहर हो गए है.जहां सभी लोग भावुक हो गए, वहीं जाते-जाते उन्होंने अपनी खास पावर का इस्तेमाल करते हुए निहारिका तिवारी की किस्मत ही बदल दी. करण ने निहारिका को बेसमेंट से सीधे पेंटहाउस पहुंचाकर रूलर बनने का मौका दिया.
करण पटेल ने निभाया निहारिका से किया वादा
दरअसल करण पटेल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. हालांकि, विदा होने से पहले उन्हें एक खास पावर दी गई. इस पावर के जरिए वह बेसमेंट में मौजूद किसी एक वर्कर को रूलर बना सकते थे.
VIDEO | Patna: After being part of the show 'Rise and Fall' Season 2, Janshakti Janata Dal president Tej Pratap Yadav says, "I was the best and the most unique there." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #Patna https://t.co/wbWYQwOK1H
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
फैसला लेने के लिए समय मिलने के बाद करण ने निहारिका तिवारी का नाम चुना. इसके साथ ही निहारिका का राइज हुआ और वह वर्कर से सीधे रूलर बनकर पेंटहाउस पहुंच गई .करण का यह फैसला उनके लिए किसी बड़े गेम चेंजर से कम नहीं रहा.
निहारिका के पेंटहाउस पहुंचते ही बदला माहौल
पेंटहाउस में निहारिका का जोरदार स्वागत हुआ. शहजाद पूनावाला समेत कुछ रूलर्स उनके समर्थन में नजर आए. हालांकि, गौतम गुलाटी को निहारिका का रूलर बनना पसंद नहीं आया. इसके बाद उन्होंने गेम में अपनी अगली चाल चलने की तैयारी शुरू कर दी.
Heard mixed opinions about #KaranPatel before the show but in this show my opinion about him is definitely positive 💗 This was such a cute gesture, even after other hms were stopping him, he stood on his ground 🥹🫶 #Priyankachaharchoudhary #RiseAndFallS2 https://t.co/hc9DzqJNgI
— 𝘱⋆°🦋༘⋆ (@Saiyaaara) October 5, 2026
खास बात यह रही कि रूलर बनने के बाद भी निहारिका ने बेसमेंट के वर्कर्स का साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने पेंटहाउस में रहते हुए भी वर्कर्स के हक में आवाज उठाई. अब उनका यह रवैया गेम में क्या नया मोड़ लाता है, यह देखना दिलचस्प होगा.
शहजाद और गौतम में तीखी बहस
एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच हुई तीखी बहस की रही. दोनों के बीच घर के फैसलों और पावर को लेकर जमकर टकराव हुआ. शहजाद ने गौतम से साफ कहा कि वह घर के अल्टीमेट रूलर नहीं हैं और इसलिए उन्हें हर फैसले में दखल देने का अधिकार नहीं है. शहजाद की यह बात गौतम को काफी चुभी और वह भावुक होते नजर आए.

