Search

 
 
 

हटिया में इस बार बदलाव करें - अजय नाथ शाहदेव

 
Ranchi : हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को जनसंपर्क के दौरान कहा कि लोकप्रिय हेमंत सरकार ने आम जनता को अनेक योजनाओं के साथ काफी राहत दिया है. हटिया की जनता भी इस बार हटिया में बदलाव चाहती है और दोबारा गठबंधन की सरकार चाहती है. लंबे समय से हटिया विधानसभा क्षेत्र बदहाल है. लोग समस्याओं से त्रस्त होकर त्राहिमाम कर रहे हैं. इस बार जुमलेबाजी के चक्कर में न पड़ें और कांग्रेस के पक्ष में वोट करें और इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनाएं. इसे भी पढ़ें -पांच">https://lagatar.in/election-workers-will-be-helidropped-at-225-booths-in-five-districts-k-ravi-kumar/">पांच

जिले के 225 बूथों पर हेलीड्रॉपिंग किये जाएंगे चुनाव कर्मी – के रवि कुमार

200 यूनिट फ्री बिजली से लोगों को मिली है राहत - अजयनाथ

उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल है. अगले महीने यानी कि दिसंबर से यह राशि 2500 होने जा रही है. 200 यूनिट फ्री बिजली से लोगों को महंगाई में काफी राहत मिली है. उन्होंने कहा कि आप सब किसी के जुमले और झांसा में न फंसिएगा नहीं तो हेमंत सरकार के सारे लोकप्रिय और जनप्रिय योजना को खत्म कर दिया जाएगा. यहां बहुत सारे बहुरुपिए घूम रहे हैं, जो न जाने कहां-कहां से आएं और यहां हवाबाजी कर रहे हैं. आप सब मतदाताओं से अनुरोध है कि वोट का चोट देकर हटिया में बदलाव करें. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके एक एक वोट पर मैं खरा उतरुंगा. अजय नाथ शहदेव ने रविवार को बनहोरा, बड़ा घाघरा,कुसई, डोरंडा, नेपाल हाउस, कडरू न्यू एजी कालोनी, हरमू, विद्यानगर, गंगानगर, यमुनानगर और हेसल में पदयात्रा और बैठक कर लोगों से जनसंपर्क किया. उनके साथ काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता, समर्थक और गठबंधन दलों के साथी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -गुमला">https://lagatar.in/modi-roared-in-gumla-said-bjp-is-needed-to-stop-infiltration/">गुमला

में गरजे मोदी, कहा – घुसपैठ रोकने के लिए चाहिए भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही