Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत सचिव बनाएं मॉडल पंचायत, सरकार भेजेगी विदेश : मुख्यमंत्री

मोरहाबादी मैदान में 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया

  • कहा- राज्य गठन के बाद से इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति नहीं हुई थी
  • सरकार हर साल 5 मॉडल पंचायतों का चयन करेगी
  • उसके पंचायत सचिव को सपरिवार विदेश भ्रमण के लिए भेजेगी
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पंचायती राज, राजस्व, वित्त और खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत 2550 पदों के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया. इसमें 1633 पंचायत सचिव, 707 राजस्व विभाग के निम्न वर्गीय लिपिक, 166 वित्त विभाग के निम्न वर्गीय लिपिक और 44 खाद्य आपूर्ति विभाग के निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों से अपने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की अपील की. उन्होंने घोषणा की कि सरकार हर साल 5 मॉडल पंचायतों का चयन करेगी और उसके पंचायत सचिव को सपरिवार विदेश भ्रमण के लिए भेजेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद से इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति नहीं हुई थी. आज हालत यह है कि हम मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं, क्योंकि राजधानी में इतना बड़ा ऑडिटोरियम ही नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/131.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सब कुछ निजी हाथों में जा रहा- हेमंत

उन्होंने देश में रोजगार की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि ना तो बैंकों में नौकरियां हैं, ना रेलवे में और ना ही सरकारी उपक्रमों में. क्योंकि सब कुछ निजी हाथों में जा रहा है. उन्होंने राज्य के युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील की और कहा कि इसके लिए सरकार के पास योजना तैयार है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3411-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं- रामेश्वर उरांव

इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जो नियुक्त होते हैं, उन्हें भी खुशी होती है और जो नियुक्त करते हैं, उन्हें भी होती है. आप लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है. राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/111-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ई- पंचायत की शुरुआत की जाएगी- आलमगीर

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में ई- पंचायत की शुरुआत की जाएगी. जिसके लिए पंचायत सेवक सचिवों को तैयार रहना होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3311-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जनता से जुड़ कर रहना होगा- सत्यानंद भोक्ता

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने तक में पंचायत सचिवों की भूमिका होती है. इसलिए उन्हें जनता से जुड़ कर रहना होगा. इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बंदना डाडेल, सचिव राजीव अरुण एक्का, अजय सिंह और अमिताभ कौशल के अलावा अन्य पदाधिकारी और अभ्यर्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/high-court-notice-to-rims-management-7-students-taking-admission-in-rims/">रिम्स

प्रबंधन और रिम्स में एडमिशन लेने वाले 7 विद्यार्थियों को हाईकोर्ट का नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही