Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेल्टर होम बनाना नेक काम, मदद की बढ़ाएं हाथ : बंधु तिर्की

Chandwa: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के कामता पंचायत के भुसाड़ गांव में गरीब और बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम बनाया गया है. स्ट्रीट प्रोविडेंस ट्रस्ट गोवा के साथ मिल कर डाल्टनगंज कैथोलिक धर्मप्रांत ने इसकी शुरूआत की है. आर्च बिशप फेलेक्स टोप्पो ने फीता काटकर शेल्टर होम का उद्घाटन किया. मौके पर बिशप थियोडोर ने कहा कि यह घर उन सभी लोगों के लिए है जिनका कोई नहीं है. जो बेघर सड़कों या यहां वहां भटकते रहते हैं. इस घर में उन सभी को रख कर मुफ्त में सेवा की जाएगी. साथ ही साथ मौके पर खाद्य बैंक का भी उद्घाटन किया गया. बिशप थियोडोर ने कहा कि खाद्य बैंक में अच्छा भोजन डाला जायेगा, जो बर्बाद हो जाता है. इसका उपयोग शेल्टर होम के लोग करेंगे. आज हम सभी को गरीब और बेघर लोगों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है. भोजन फेंके नहीं खाद्य बैंक को दें. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/government-completes-nine-years-prime-minister-modi-said-i-am-grateful-we-will-continue-to-work-harder/">सरकार

के नौ साल पूरे हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे

भोजन बर्बाद नहीं करना चाहिए- बंधु तिर्की

मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने ने कहा कि शेल्टर होम का उद्घाटन लातेहार जिला के लिए ऐतिहासिक दिन है. आज हम समाज में देखते हैं कि लोग खुद में सिमटते जा रहे हैं. कोई दूसरे को ध्यान नही दे रहा है. ऐसे समय में यह कदम उठाना बहुत ही अच्छा और नेक काम है. इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि हमें भोजन को बर्बाद नहीं करना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष चंदवा असगर खान, चकला पंचायत की मुखिया रंजिता एक्का, पुरोहित गण, धर्म बहने और प्रखंड के आमजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/nitish-laid-the-foundation-of-the-states-first-river-front-simariya-dham-will-be-built-like-haridwar/">बिहार

: नीतीश ने राज्य के पहले रिवर फ्रंट की रखी नींव, हरिद्वार की तरह बनेगा सिमरिया धाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही